कर्नाटक के नतीजों से खुश पीएम मोदी ने झारखंड के कांग्रेस गठबंधन पर की करारी चोट

झारखण्ड में इस समय चुनाव चल रहे है ऐसे में पीएम मोदी झारखण्ड में लगातार रैलियां कर रहे है ऐसे में पीएम मोदी ने झारखण्ड में एक रैली के दौरान कांग्रेस और झामुमो पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस सत्ता में आने के लिये बेकरार है लेकिन झारखंड की जनता कांग्रेस की साजिश को कामयाब नहीं होने देगी। बरही में नरेन्द्र मोदी में चुनावी सभा को संबेाधित करते हुए कांग्रेस और झामुमो पर करारा प्रहार किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बरही में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने झारखंड के हजारीबाग में कहा- आज कर्नाटक के लोगों ने सुनिश्चित कर दिया है कि अब कांग्रेस और जेडीएस वहां के लोगों के साथ विश्वासघात नहीं कर पाएगी। अब कर्नाटक में जोड़-तोड़ वाली नहीं, वहां की जनता ने एक स्थिर और मजबूत सरकार को ताकत दे दी है। इसके बाद मोदी बोकारो में भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मोदी का झारखंड में यह तीसरा दौरा है।

पीएम मोदी इससे पहले चुनाव प्रचार के लिए 25 नवंबर और तीन दिसंबर को झारखंड आ चुके हैं। बरही में 12 दिसंबर और बोकारो में 16 दिसंबर को मतदान होना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक उपचुनाव के रुझानों को  मौकापरस्त राजनीतिक दलों के लिए सबक बताया। कर्नाटक के बहाने झारखंड में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने साफ कहा, कांग्रेस कभी गठबंधन पर खरी नहीं उतरती है। अपने हित के लिए वो सहयोगियों को कठपुतली की तरह उपयोग करती है। झारखंड में अपने तीसरे चुनावी दौरे के क्रम में सोमवार को बरही व बोकारो पहुंचे प्रधानमंत्री के निशाने पर झामुमो और राजद भी रहे।

उन्होंने स्पष्ट कहा, कांग्रेस, झामुमो और राजद का इतिहास भ्रष्टाचार और विश्वासघात का रहा है। अनुच्छेद 370, अयोध्या विवाद, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए भाजपा सरकार के स्तर से की गई पहल का जिक्र करना भी वे नहीं भूले। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के क्रम में कई मौकों पर जनता से सीधे संवाद किया। राम जन्म भूमि का जिक्र प्रधानमंत्री ने जैसे ही किया जनसमूह से जय श्रीराम का जयघोष गूंजने लगा। स्वर इतना तेज था कि पीएम को अपना संबोधन तक कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। उन्होंने इस विवाद को लटकाने के लिए कांगेस को ही दोषी ठहराया। उन्होंने कहा, उन्होंने (कांग्रेस ) ने इस मामले को लटकाए रखा ताकि उनकी वोट बैंक की खिचड़ी पकती रहे। फैसला तब आया जब दिल्ली में भाजपा की मजबूत सरकार आई।

प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के मौजूदा परिणाम और वहां हुई राजनीति की विस्तार से चर्चा की। कर्नाटक उपचुनाव में भाजपा को मिली बढ़त से उत्साहित प्रधानमंत्री ने झारखंड के लोगों से भी ऐसे ही परिणाम की उम्मीद की। यह भी कहा कि कर्नाटक के परिणाम को याद रखने की जरूरत है, कांग्रेस व उसके सहयोगियों को झारखंड में एक-एक सीट पर हराना जरूरी है। उन्होंने जनता को चेताते हुए कहा कि अगर त्रिशंकु परिणाम आता है तो कर्नाटक की तरह तबाह करने वाले मैदान में उतर आते हैं। पीएम ने कहा आज पूरी दुनिया मे हिंदुस्तान की जय-जयकार हो रही है। उन्होंने पूछा कि क्या यह जय-जयकार झारखंड की भी नहीं होनी चाहिए। जवाब हां में मिलने पर कहा, अगर झारखंड का भी जय-जयकार करना है तो रांची में  भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाना बहुत जरूरी है।

वहीं मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि झारखंड की सरकार ने बेदाग होकर अपना काम किया है। झारखंड ने विकास के नये मापदंड स्थापित किये हैं। उज्जवला योजना, कौशल विकास सहित अन्य योजनाओं में कीर्तिमान स्थापित किये हैं। वहीं बरही के विधायक और भाजपा प्रत्याषी मनोज यादव ने अपने संबोधन में राज्य और केन्द्र सरकार की योजनाओं का जिकग करते हुए 2022 में बरही के सभी लोगों को अपना छत मुहैया कराने का वादा किया। उन्होंने कहा है कि रघुवर सरकार ने देश में विकास के नये कीर्तिमान स्थापित करते हुए योजनाओं में किसी तरह के भेदभाव से इंकार करते हुए सभी लोगों को समान अवसर देने की बातें कही।

Related Articles

Back to top button