अब नागरिकता बिल से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, उगला ज़हर

नागरिकता संशोधन बिल के भारत में पास होने के बाद से ही देश में इसका विद्रोह शुरू हो गया है | अमेरिका के एक संगठन ने भी इसका विरोध जताया है और अमित शाह पर बैन की बात कही है | वहीँ अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट कर भारत की लोकसभा में पास हुए नागरिकता संशोधन बिल का विरोध किया है | इमरान खान ने ट्वीट कर मोदी सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा है | इमरान ने आरोप लगाया कि ये बिल दोनों देशों के बीच हुए समझौते के खिलाफ है |

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट कर लिखा, ‘भारत की लोकसभा द्वारा जो नागरिकता बिल पास किया गया है, उसका हम विरोध करते हैं | ये कानून पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय समझौते और मानवाधिकार कानून का उल्लंघन करता है | ये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हिंदू राष्ट्र का एजेंडा है जिसे अब मोदी सरकार लागू कर रही है |’

ऐसा पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान की और से इस तरह का विरोध हुआ हो | पहले भी पाकिस्तान इस तरह का विरोध करता रहा है | आर्टिकल 370 पर भी पाकिस्तान ने विरोध किया था | अब पाकिस्तान लोकसभा में पास हुए बिल नागरिकता संशोधन पर भी विरोध कर रहा है |

Related Articles

Back to top button