बढ़ते कोरोना वायरस के चलते पीएम मोदी और अमित शाह नहीं मनाएंगे होली, भारत में अब तक 28 मामले दर्ज

देश में कोरोनावायरस का कहर बरकरार है। देश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन के मुताबिक अब तक भारत में 28 संक्रमित लोग हो गए हैं जिसमें से तीन लोगों को ठीक कर दिया गया है। यह तीनों लोग केरल के रहने वाले हैं जो कि चीन से भारत आए थे लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें इलाज कर ठीक कर दिया है। वही इस बार की होली पीएम नरेंद्र मोदी नहीं बनाएंगे इसकी वजह है देश में फैल रहा कोरोनावायरस। पीएम मोदी ही नहीं बल्कि अब देश के गृह मंत्री अमित शाह बी इस बार की होली नहीं मनाएंगे क्योंकि देश में बढ़ते कोरोनावायरस के चलते हर कोई सतर्कता भरत रहा है। प्रधानमंत्री और देश के गृहमंत्री भी इस बार की होली इस वजह से ही नहीं बनाएंगे क्योंकि देश में कोरोना वायरस तेजी से फैलता जा रहा है।

बता दे कि चीन में अब तक इस वायरस की चपेट में आने से 3000 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और कई हजार लोगों में यह वायरस फैल गया है। चीन के वुहान से जन्मा है वायरस बहुत घातक हो चुका है और अब अमेरिका में भी 6 लोगों की इस वायरस की वजह से मृत्यु हो चुकी है। वही इस वायरस के चलते भारत ने सभी एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा रखी हुई है। पहले आदेश था कि 12 देशों से आने वाले नागरिकों का टेस्ट किया जाएगा, लेकिन अब भारत आने वाले हर नागरिक का पहले टेस्ट किया जाएगा उसके बाद ही देश में आने की उन्हें इजाजत दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button