PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग आज: पश्चिम एशिया संकट और ऊर्जा सुरक्षा पर होगी बड़ी चर्चा

पश्चिम एशिया संकट को लेकर पीएम मोदी आज हाई लेवल बैठक करेंगे तेल, गैस और ऊर्जा सप्लाई को लेकर सरकार की अहम समीक्षा देश में निर्बाध आपूर्ति और स्थिर व्यवस्था पर रहेगा खास फोकस

देश में ऊर्जा और सप्लाई व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार सतर्क हो गई है। पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे तनाव और बदलते हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वरिष्ठ मंत्रियों के साथ एक हाई लेवल मीटिंग करेंगे।

 

पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा

इस बैठक में सबसे पहले पश्चिम एशिया में तेजी से बिगड़ते हालात की समीक्षा की जाएगी। सरकार की नजर इस संघर्ष से वैश्विक स्तर पर पड़ने वाले असर, खासकर तेल और गैस की आपूर्ति पर है।

 

ऊर्जा और जरूरी वस्तुओं पर फोकस

बैठक में पेट्रोलियम, कच्चा तेल, बिजली और उर्वरक जैसे अहम सेक्टरों की स्थिति पर भी चर्चा होगी। सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि देश में इन जरूरी चीजों की सप्लाई पर कोई असर न पड़े।

 

सप्लाई और लॉजिस्टिक्स पर सरकार की नजर

सरकार का मुख्य फोकस देश में निर्बाध आपूर्ति, मजबूत लॉजिस्टिक्स और सही वितरण व्यवस्था बनाए रखने पर है। इसके लिए लगातार निगरानी और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं ताकि आम जनता और उद्योगों पर कोई असर न पड़े।

Related Articles

Back to top button