स्थायी वारंटी नक्सलियों का कथित डॉक्टर गिरफ्तार

बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बासागुड़ा थाना अंर्तगत जिला पुलिसबल, केरिपु 168, कोबरा 204 का संयुक्त बल सर्चिंग पर ग्राम पेगड़ापल्ली,चिपुरभटठी, पुसबाका, गोरगनगुड़ा की ओर रवाना हुये थे। इस दौरान पुसबाका एवं गोरगनगुडा के मध्य जंगल में संयुक्त पार्टी द्वारा घेराबंदी कर स्थायी वारंटी पकड़ा गया। वारंटी कारम नारायण उर्फ कोरसा नरायण पिता पोददाउर्फ पोज्जा उम्र 38 जाति दोरला साकिन पुसबाका थाना बासागुड़ा से नक्सलियों के कथित डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार सक्रिय नक्सलियों के डॉक्टर कारम नारायण उर्फ कोरसा नारायण पिता पोद्दा उर्फ पोज्जा थाना बासागुड़ा केविरूद्ध थाना बासागुड़ा में प्रकरण क्रमांक 45/2019 का स्थायी वारंट लंबित था।अप. क्र. 03/2014 धारा 147, 148, 307 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट 3, 4 वि.प.अधि.के प्रकरण में शामिल रहा। नक्सली कारम नारायण उर्फ कोरसा नारायण कोथाना बासागुड़ा में गिरफ्तारी के बाद आज न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया।

Related Articles

Back to top button