यूपी वालों को अगले दो दिन में मिल सकती है भीषण गर्मी से राहत, आंधी के साथ हो सकती है बारिश

उत्तर प्रदेश की जनता इस वक्त भीषण गर्मी से काफी परेशान है। ऐसे में उनके लिए एक राहत भरी खबर निकलकर सामने आ रही है। जो कि उनको भीषण गर्मी से राहत दे सकती है। जिसके लिए उनको दो दिन का और इंतजार करना पड़ सकता है।

भीषण गर्मी से जनता का छूटा पसीना

देश के तमाम राज्य इस वक्त भीषण गर्मी से बुरी तरीके से झुलस रहे हैं। ऐसे कई राज्य है जहां भीषण गर्मी ने तरीके से सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और अपने आप में एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। इन सबके बीच अगर उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो यहां का भी हाल भी हाल है। यहां के शहर लगातार भट्टी की तरह उबलते हुए दिखाई दे रहे हैं। लोगों को भीषण गर्मी से ना तो दिन में चैन मिल रहा है और ना ही रात में। यहां लगातार तापमान बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। यूपी के कई इलाकों की बात की जाए तो यहां 45 से 48 डिग्री के करीब तापमान को दर्ज किया गया है। जो कि अपने आप में बहुत अधिक है। ऐसे में लोग अगर अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं तो उनको लू के तमाचे पढ़ रहे हैं। सब लोग बीच में गर्मी से बचने के लिए अपने घरों में ही रह रहे हैं।

इन जिलों में भीषण गर्मी से 2 दिन में मिलेगी राहत

प्रदेश के कुछ इलाकों में शनिवार का मौसम सुहाना दिखाई दिया। यहां गाजियाबाद और नोएडा में तेज हवाएं चली और आंधी भी आई। जिसके बाद मौसम सुहाना हो गया। वही बाकी की जेलों में भी मौसम जल्द ही सुहाना होने वाला है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिन में तेज हवाएं और आंधी आ सकती है। इसी के साथ-साथ बारिश भी हो सकती है। जिससे मौसम सुहाना होता हुआ दिखाई देगा और लोगों को भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत भी मिलेगी। जिन इलाकों में मौसम सुहाना होगा और तापमान में कमी आएगी उनके नाम, मुरादाबाद, सीतापुर, लखनऊ, हरदोई, बहराइच, बाराबंकी, उन्नाव, गोंडा, गोरखपुर, इटावा, एटा, महामायानगर, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, सहारनपुर, गाजीपुर, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, बरेली रामपुर समेत अन्य जिले भी शामिल है। जहां 2 जून से लेकर 4 जून तक मौसम सुहाना हो सकता है।

Related Articles

Back to top button