Tiktok हुआ बैन तो भारत में डाउनलोड होने लगा ये नया ऐप… 72 घंटों में चमकी किस्मत

भारत सरकार ने चीन के 59 ऐप पर बैन लगा दिया है। कल रात चीन के इन सभी ऐप को सुरक्षा का हवाला देते हुए हटाया गया था। ऐसे में अब खबर है कि चाइनीस एप टिक टॉक जो कि भारत में बहुत लोकप्रिय था उसे अब प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। भारत में अब कहीं भी किसी भी जगह पर प्लेस्टोर पर टिक टॉक नजर नहीं आएगा। बता दें कि देश की रक्षा, सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता और लोगों की निजता का हवाला देते हुए ये सभी ऐप बैन किए गए हैं। ऐसे में भारत आत्मनिर्भर भारत पर ध्यान दे रहा है। टिक टॉक जैसा ऐप जो भारत में बहुत लोकप्रिय था उस ऐप को प्ले स्टोर से हटा दिया गया है और उसकी जगह भारत में एक और ऐप है जिसके 72 घंटों में ही 5 लाख डाउनलोड हो चुके हैं।

जी हां टिक टॉक जैसा ही एक और ऐप है जो चिंगारी के नाम से प्ले स्टोर पर मौजूद है। इस भारतीय आपकी किस्मत ही पलट गई है। भारत में इसे खूब डाउनलोड किया जा रहा है। जबसे टिक टॉक बैन किया गया है तब से तो इस ऐप डाउनलोडिंग और बढ़ गई है। पिछले 72 घंटों में करीब 5 लाख बार डाउनलोड किया जा चुका है।

बता देगी सरकार ने चीन के 59 ऐप को सुरक्षा और गोपनीयता कारणों का हवाला देते हुए प्रतिबंधित कर दिया है। इसके बाद बहुत से लोग इनके भारतीय और अन्य विकल्प तलाश रहे हैं। भारत में टिक टॉक बहुत ज्यादा चलाया जाता था। अब जब यह हेपबर्न कर दिया गया है तो लोग इसके जैसा ही दूसरा ऐप तलाश रहे हैं। ऐसे में महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा और केंद्र सरकार के प्रिंसिपल इकोनामिक एडवाइजर संजीव सान्याल ने ट्वीट कर देसी सोशल मीडिया एक चिंगारी की तारीफ करते हुए इसे भारत का टिक टॉक बता दिया है। जिसके बाद इसकी डाउनलोडिंग धड़ल्ले से की जा रही है।

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर कहा है कि मैंने टिक टॉक कभी डाउनलोड नहीं किया लेकिन मैंने अभी चिंगारी डाउनलोड किया है आपको ज्यादा ताकत मिले। बता दें कि इस ऐप की शुरुआत बेंगलुरु में सुमित घोष और बिश्वात्मा नायक द्वारा कि गई हैं। यह एक अच्छा स्टार्टअप शुरू किया गया है। अब तक इस ऐप को 2500000 बार डाउनलोड किया जा चुका है और हिंदी और अंग्रेजी सहित कुल 9 भाषाओं में इसका इंटरफेस है। अब दोनों उद्यमी इसे एक सुपर ऐप भारत में बदलने की तैयारियां भी करने लगे हैं।

बता दें कि चिंगारी एप 2018 में ही प्ले स्टोर पर मौजूद था। चिंगारी मुख्यता 18 से 24 साल के युवाओं में लोकप्रिय है और इसका 90 फ़ीसदी डाउनलोड भारत में ही हुआ है। बता दें कि संजीव सान्याल ने ट्वीट कर कहा कि मैं कभी टिक टॉक से नहीं जुड़ा लेकिन चिंगारी को डाउनलोड किया है। इसका कंटेंट बिल्कुल उसी तरह का मजेदार है लेकिन यह हमारा मजेदार प्लेटफार्म है आने वाली सर्दियों में मेरी अगली कार भी भारतीय ब्रांड की होगी।

Related Articles

Back to top button