धूप की तपिश से तप रहे लोग, तो गर्मी ने किया जीना मुहाल..आईए जानते हैं आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

इन दिनों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश यानी पूरे उत्तर भारत में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है तो, वहीं दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश की संभावना भी है

Weather Update Today: इस समय धूप की तपिश से पूरा उत्तर भारत तप रहा है। फिर चाहे वह उत्तर प्रदेश हो मध्य प्रदेश हो दिल्ली हो बिहार हो झारखंड हो छत्तीसगढ़ हो सभी राज्यों में भयंकर गर्मी पड़ रही है गर्मी की वजह से लोगों की तबीयत खराब हो जा रही है। तो कहीं अचानक ही हुई मौतों को भी देखा जा रहा है। आज गर्मी का आलम यह है कि दोपहर को निकलने पर सड़के सूनी नजर आ रही है। अगर कोई अत्यंत ही आवश्यक काम न हो तो लोग घर से निकलना पसंद नहीं कर रहे हैं। बारिश की आस में लोगों की आंखें पथरा गई है। लोग सूर्य देवता से मना रहे हैं कि हे भगवान! जल्दी बारिश करो।

जाने यूपी में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में भी इन दिनों भयंकर की गर्मी पड़ रही है। चिलचिलाती धूप से लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब यूपी वालों के लिए राहतभरी खबर आई है। दरअसल शुक्रवार को यूपी में मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। यूपी के कुछ हिस्सों में लूह का तो असर रहेगा। लेकिन इसी के साथ ही साथ 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी आंधी भी चलेगी। जिससे मौसम ठंड बना रहेगा। 1 जून तक तो उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। लेकिन 3 जून से ही हल्की-फुल्की बारिश भी हो सकती है।

जाने बिहार में मौसम का हाल

बिहार की स्थिति भी उत्तर प्रदेश से कोई अलग नहीं है। लेकिन उत्तर बिहार के कुछ जिलों में बारिश होने से मौसम ठंड हो गया है 1 जून तक तो बिहार में भी धूल भरी आंधी चलेगी। लेकिन 3 जून से हल्की-फुल्की बारिश होने से मौसम ठंड हो जाएगा। हालांकि उत्तरी बिहार को छोड़ दीजिए तो बिहार के ज्यादातर हिस्सों में इस समय भयंकर गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो गया है।

जाने दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में रोज गर्मी नए-नए रिकॉर्ड बना रही है गर्मी इतनी ज्यादा पड़ रही है कि लोग घरों में रहने पर मजबूर हो गए हैं। बुधवार को हल्की-फुल्की बारिश से थोड़ी बहुत राहत मिली थी। लेकिन आज फिर 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है। हालांकि शुक्रवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे जिससे गर्मी में थोड़ी बहुत राहत मिलने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button