Video: ‘पवन सिंह’ और एक्ट्रेस अंजलि विवाद में Twist, हुई पत्नी की एंट्री, भोजपुरी स्टार पति के खिलाफ कही बड़ी बात!

भोजपुरी स्टार पवन सिंह और हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव के लाइव शो विवाद पर नया मोड़ आ गया है। स्टेज पर कमर छूने के मामले में भले ही पवन सिंह ने माफी मांग ली हो, लेकिन यह मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। अब इस विवाद में पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की एंट्री हो गई है। वहीं, दूसरी ओर अंजलि राघव का कहना है कि वह लगातार ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं और मानसिक रूप से टूट चुकी हैं।

पत्नी ज्योति सिंह बोलीं – पवन जी को सोचना चाहिए था

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनके पति को स्टेज पर इस तरह की हरकत से पहले जरूर सोचना चाहिए था। उन्होंने कहा –
“पवन जी कहते हैं कि हम कलाकार हैं और यह सब नॉर्मल है। लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए कि वहां मौजूद लोग उस लड़की को किसी की बेटी और बहन के रूप में देख रहे थे। उनके लिए वह सिर्फ एक कलाकार नहीं थी।”

https://twitter.com/xxivert/status/1961827973683912983

अंजलि राघव का दर्द – ‘ट्रोलिंग से टूट चुकी हूं’

वहीं, इस विवाद के बीच हरियाणवी स्टार अंजलि राघव ने खुलासा किया है कि उनके साल 2015 के सुपरहिट गाने “सॉलिड बॉडी” की क्लिप काटकर सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही है। इस क्लिप के साथ उन्हें भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा है। अंजलि ने कहा –
“मुझे पोर्न स्टार तक कहा जा रहा है। मैं मानसिक रूप से टूट चुकी हूं और अब और सहन नहीं कर सकती।”

पवन सिंह की PR टीम पर आरोप

अंजलि राघव ने यह भी दावा किया कि उनके खिलाफ ट्रोलिंग और बदनाम करने की साजिश पवन सिंह की PR टीम कर रही है। उन्होंने कहा –
“किसी ने मुझे पहले ही कहा था कि पवन सिंह की पीआर टीम बहुत मजबूत है और वे आपको बदनाम कर देंगे। अब वही हो रहा है।”

पुलिस में शिकायत की चेतावनी

अंजलि राघव ने स्पष्ट किया कि अगर यह सब नहीं रुका तो वह दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगी। उन्होंने कहा कि अब उनकी सहनशक्ति जवाब दे रही है और वह चुप नहीं बैठेंगी।

Related Articles

Back to top button