दिल्ली हिंसा पर प्रकाश सिंह बादल का बयान, कहा देश में न तो सेक्युलरिज्म है न ही सोशलिज्म, अमीर, अमीर होता जा रहा है और गरीब, गरीब

देश की राजधानी दिल्ली में पिछले दिनों हिंसक प्रदर्शन किया गया था। इस प्रदर्शन में कई लोगों की मृत्यु हो गई थी। बताया जा रहा है कि इस हिंसक प्रदर्शन के कारण अब तक 48 लोगों की मृत्यु हो गई है वही 250 से ज्यादा लोग इस प्रदर्शन में घायल हो गए हैं। वह इस पर कई नेताओं ने अपने बयान भी दिए हैं। वही आज पंजाब के अकाली दल के मुखिया प्रकाश सिंह बादल ने भी दिल्ली हिंसा पर एक बड़ा बयान दिया है। प्रकाश सिंह बादल ने सेक्युलरिज्म सोशलिज्म और डेमोक्रेसी को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि हमारे देश के विधान में तीन चीजें लिखी हैं। जोश सेकुलरिज्म सोशलिज्म और डेमोक्रेसी। या तो सेकुलरिज्म है नाही सोशलिज्म है अमीर अमीर होता जा रहा है गरीब गरीब होता जा रहा है। डेमोक्रेसी बिस्तर पर ही हो रही है। एक लोक सभा इलेक्शन और दूसरा स्टेट इलेक्शन बाकी कुछ नहीं।

इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल के बेटे और अकाली दल के नेता नरेश गुजराल ने पत्र में दिल्ली पुलिस की उदासीनता पर सवाल खड़े कर दिए थे। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री हमेशा को खत लिखा। नरेश गुजराल ने कहा था कि हर बार अल्पसंख्यकों को ही हिंसा में निशाना बनाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

अकाली दल के नेता नरेश गुजराल ने कहा कि मैं 1984 को फिर से होता हुआ नहीं देखना चाहता हूं। मुझे दिल्ली वाला होने पर गर्व है। पिछली बार यह सीख थे इस बार यह मुसलमान है। दुर्भाग्य से हर बार अल्पसंख्यक समुदाय ही हमले की चपेट में है। 1984 में सिख विरोधी दंगे हुए थे उस दौरान कई हजारों लोगों की जान गई थी।

Related Articles

Back to top button