पेरिस जलवायु समझौता 19 फरवरी को अमेरिका के लिए होगा लागू

संयुक्त राष्ट्र,  संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि पेरिस जलवायु समझौता 19 फरवरी को अमेरिका के लिए लागू होगा।
संरा महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कह कि पेरिस समझौता अमेरिका के लिए 19 फरवरी 2021 को अनुच्छेद 21 (3) के अनुसार लागू होगा।

अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बिडेन ने शपथ लेने के बाद अपने तीन कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए, जिसमें एक पेरिस जलवायु समझौता शामिल है।

ये भी पढ़ें-यूपी कांग्रेस ने लॉन्च किया प्रियंका गांधी का कैलेंडर, हर गांव हर शहर पहुंचेगा कैलेंडर

वर्ष 2015 में पेरिस में एतिहासिक जलवायु समझौते पर हस्ताक्षर किए गए, इसका उद्देश्य ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के लिए प्रतिबद्ध सरकार को वैश्विक तापमान में दो डिग्री सेल्सियस से नीचे रखना है।

वर्ष 2017 में ट्रम्प प्रशासन ने औपचारिक तौर पर इस समझौते से बाहर होने की घोषण की थी और पिछले साल के अंत में अमेरिका इससे बाहर हो गया था।

Related Articles

Back to top button