पाकिस्तानी ऑल राउंडर और पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को हुआ कोरोना, लोगों से कहा दुआ की है आवश्यकता

पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रहे शाहिद अफरीदी लगातार अपने देश पाकिस्तान में जरूरतमंद कर रहे थे। लेकिन अब शाहिद अफरीदी खुद कोरोनावायरस पॉजिटिव हो चुके हैं। शाहिद अफरीदी ने अपना कोरोनावायरस टेस्ट करवाया था और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट को एक बड़ा धक्का लगा है। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर खुद दी उन्होंने कहा कि लोग मेरे जल्द ठीक होने की दुआ करें।

 

शाहिद अफरीदी ने ट्वीट किया कि मैं गुरुवार से अस्वस्थ महसूस कर रहा हूं। मेरा शरीर बुरी तरह से दर्द कर रहा था। मेरा कोरोना टेस्ट हुआ और दुर्भाग्य से रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शीघ्र स्वस्थ होने के लिए दुआ की आवश्यकता है।

बता दें कि शाहिद अफरीदी जरूरतमंदों की लगातार मदद कर रहे थे। वह पाकिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में जाकर लोगों तक राहत सामग्री पहुंचा रहे थे। ऐसे में वह सुर्खियों में भी आए थे। शाहिद अफरीदी ने कहा था कि कोरोनावायरस से बड़ी बीमारी मोदी के दिल और दिमाग में है। वह बीमारी मजहब की बीमारी है। उस बीमारी को लेकर वह सियासत कर रहे हैं और हमारे कश्मीर कश्मीरी भाई बहनों और बुजुर्गों के साथ जुल्म कर रहे हैं उन्हें इसका जवाब देना होगा।

इसके बाद शाहिद अफरीदी सुर्खियों में आ गए थे। इतना ही नहीं हरभजन सिंह युवराज सिंह जैसे दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों ने उनसे मूह मोड़ लिया था। शाहिद अफरीदी पाकिस्तान क्रिकेट के एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयानबाजी कर सुर्खियां बटोरी थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर शाहिद अफरीदी ट्रेड भी करने लगे थे।

Related Articles

Back to top button