नेपाल की राह पर पाकिस्तान, इमरान खान सरकार ने जारी किया विवादित नक्शा, कश्मीर को बताया अपना

नेपाल के बाद अब पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने भी विवादित नक्शे को मंजूरी दे दी है। इस नक्शे में पाकिस्तान ने कश्मीर को अपना बताया है। पहले जहां पाकिस्तान सिर्फ पीओके को अपना हिस्सा बताता था आज वही पाकिस्तान कश्मीर को अपने नए नक्शे में शामिल कर रहा है। पाकिस्तान ने नए नक्शे से लद्दाख सियाचिन समय गुजरात के जूनागढ़ तक पर दावा ठोक दिया है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की इस हरकत से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है और उनका मजाक बनाया जा रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इसे पाकिस्तान के इतिहास में सबसे ऐतिहासिक दिन करार दिया है। कैबिनेट बैठक के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने नया पॉलिटिकल मैप जारी किया। नक्शे में कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताया गया है।

वही देखा जाए तो पाकिस्तान नेपाल की राह पर चल पड़ा है। नेपाल ने भी इसी तरीके से एक विवादित नक्शे को मंजूरी दी जिसमें भारत के कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को शामिल किया गया है। नेपाल ने विवादित नक्शा 20 मई को जारी किया था, जिसे वहां की संसद ने मंजूरी भी दे दी है। इस विवादित नक्शे को वो अब संयुक्त राष्ट्र संगठन (UNO) और गूगल सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भेजने की तैयारी कर रहा है।

बता दें कि पाकिस्तान ने यह विवादित नक्शा जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटाने के 1 साल पूरा होने के ठीक 1 दिन पहले जारी कर दिया है। पिछले साल 5 अगस्त को जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटाने का मोदी सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया था।

भारत के इस कदम के बाद पाकिस्तान बौखला गया था। बार-बार पाकिस्तान पूरी दुनिया भर में यह गुहार लगा रहा है कि भारत में गलत हो रहा है। ऐसे में इमरान खान ने अपने देश की जनता को खुश करने के लिए नया नक्शा जारी कर दिया है। वहीं विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि नए नक्शे को स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button