OYO फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता इमारत से गिरे, मौत..

हरियाणा –OYO फाउंडर रितेश अग्रवाल के घर से एक बुरी खबर सामने आई है, जहां उनके पिता रमेश अग्रवाल का निधन हो गया। वो गुरुग्राम की एक बिल्डिंग से गिर गए थे। रितेश ने आधिकारिक बयान जारी कर अपने पिता के निधन की पुष्टि की। अभी दो दिन पहले ही रितेश शादी के बंधन में बंधे। उनके फंक्शन में कई बिजनेस टायकून शामिल हुए थे। वो अपने नए जीवन की शुरुआत करने वाले ही थे कि शुक्रवार को उनको एक बड़ा झटका लगा।
पुलिस के मुताबिक रितेश DLF क्रिस्टा सोसायटी में रहते हैं। शुक्रवार दोपहर वो अपने घर की बालकनी में खड़े थे, जो 20वें फ्लोर पर है।

वहां से वो गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। घटना के वक्त रितेश, उनकी पत्नी और मां घर पर ही थे। उन्होंने ही पुलिस को फोन करके जानकारी दी। फिलहाल मामले की जांच हो रही है।

रितेश अग्रवाल जो ओडिशा के रायगड़ा जिला के रहने वाले हैं। इनका जन्म 16 नवंबर 1993 को बिस्सम कुट्टक में हुआ था। ये भारत के सबसे काम उम्र के करोड़पति हैं, जिन्होंने थिएल फ़ेलोशिप भी जीती है।इन्होने काफी कम उम्र में OYO का काम शुरू कर दिया था जिसके लिए इन्होने अपना कॉलेज भी छोड़ दिया था।रितेश के परिवार में माता,पिता और तिन भाई बेहेंन हैं।बिज़नेस करने की काबिलियत तो उनके रोम-रोम में बस्ता होगा। उनके पिताजी के साथ मिल कर काम करते हैं और उनकी माँ एक हाउस वाइफ है।
आपको बता दें की रितेश अग्रवाल ने अपना बिज़नेस करियर लगभग 17 साल की उम्र में शुरू किया था, जो की बहुत ही कम लोग छोटी सी उम्र में कर पाते हैं, और साथ ही उसमे कामियाबी हासिल कर पाते हैं। और ये बहौत गर्व की बात है।

Related Articles

Back to top button