सीएम केजरीवाल का फैसला होम क्वॉरेंटाइन लोगों को दिया जाएगा ऑक्सीजन प्लस मीटर

राजधानी दिल्ली में लगातार कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। वहीं दिल्ली में होम क्वारंटाइन को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया था। पहले केजरीवाल सरकार ने कोरोनावायरस संक्रमित लोगों को होम क्वारंटाइन किया था। इसके बाद दिल्ली के उपराज्यपाल ने इस फैसले को हटा कर कहा था कि होम क्वॉरेंटाइन नहीं किया जाएगा। जिसके बाद यह पैसा एक बार फिर पलटा और फैसला फिर दिल्ली सरकार के हक़ में गया। वही आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फैसला लिया है कि होम क्वॉरेंटाइन लोगों को ऑक्सीजन प्लस मीटर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि पिछले दिनों हमने टेस्टिंग तीन गुणा कर दी है। पहले लगभग 5000 टेस्ट रोज किए जाते थे अब करीब 18000 टेस्ट रोज किए जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जितने लोग अब होम क्वॉरेंटाइन के केस होंगे दिल्ली सरकार हर होम आइसोलेशन वाले केस को एक ऑक्सीपिल्स मीटर देगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर मरीज यह पाता है कि ऑक्सीजन लेवल कम हो गया है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं। ऐसे लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री आप उस पल्स मीटर को अपने घर रखिए ठीक होने के बाद उसे सरकार को वापस कर दीजिए।

इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि हमने युद्ध स्तर पर कोरोनावायरस इंतजाम किया है। केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार मिलकर दिल्ली में कोरोनावायरस की स्थिति से लड़ रही हैं। दिल्ली में इस समय लगभग 7000 बेड खाली हैं। केजरीवाल ने कहा कि चिंता ना करें हम बेड की कमी बिल्कुल नहीं होने देंगे। पिछले 10 दिन में 900 बेड ही भरे हैं, जबकि 10 दिन में 23000 मरीज नहीं आए हैं। नए केस में सीरियस केस कम है। जिन्हें अस्पताल की जरूरत नहीं है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने यह जरूर कहा कि बीच में बेड की कमी जरूर हो गई थी लेकिन आज 7000 बेड खाली हैं। केंद्र और दिल्ली सरकार कोरोनावायरस पानी के लिए काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button