पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के जेल से रिहाई का आदेश जारी।

उत्तर प्रदेश कारागार प्रशासन विभाग ने मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि त्रिपाठी की रिहाई का आदेश जारी कर दिया है।

बता दें कि मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में दोषी करार दिए जाने के बाद पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि त्रिपाठी आजीवन सजा काट रहे हैं।इस मामले अब शासन ने दोनों को रिहा करने का आदेश जारी कर दिया है। राज्यपाल के आदेश पर कारागार प्रशासन विभाग ने इसका आदेश जारी किया है।पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि त्रिपाठी के अच्छे आचरण को देखते हुए राज्यपाल, उत्तर प्रदेश ने रिहाई का आदेश दिया है।

वर्तमान समय में वे अस्वस्थ हैं और मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि गोरखपुर डीएम के पास पोस्ट से रिहाई का शासनादेश पहुंच गया है।

Related Articles

Back to top button
World Photography Day 2023 National Book Lovers Day सूर्य कुमार यादव दिल्ली विश्वविद्यालय के शीर्ष 3 कॉलेज