लॉक डाउन के बीच फिरोजाबाद में खत्म हो रही है दवाइयां, गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को हो रही है परेशानियां

फ़िरोज़ाबाद में सम्पूर्ण लॉक डाउन तो चल रहा है पर अब जो मरीज गम्भीर बीमारी से जूझ रहे है अब उनको दवा के लिये किल्लत होना चालू हो चुका है। इसका कारण प्रशासन की वो शक्ति है जिसके बाद दवा शहर में नही पहुँच रही है और आगरा मंडी तक लोग जा नही पा रहे है। मरीज उम्मीद लगा रहे है प्रशाशन उनके बारे में जरूर सोचेगा

दरसल लॉक डाउन के दूसरे दिन हमने फ़िरोज़ाबाद में दवा की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। तब हम हैरान हो गए जब मेडिकल स्टोर वालो ने साफ कहा अब कुछ ही दवा उन पर शेष है। अगर कहे तो 35% तक ही दवा उन पर उपलब्ध है। गम्भीर मरीजो को पूरी दवा वो लोग नही दे पा रहे है। उनको प्रशासन के सहयोग की आवश्यकता है पर प्रशासन उन्हें कोई छूट देने के मूड में नही है। मेडिकल कर्मियों ने यहां तक कहा कि प्रशासन चाहता है, वो लोग घर घर तक दवा पहुचाये। पर सवाल उठता है जब दुकान पर काम करने वाले लोग ही नही है तो कैसे घर घर दवा पहुचाई जा सकती है। इसलिए अब प्रशासन उनको इजाजत नही दे रहा कि वो आगरा मंडी से ही रोज काम मे आने वाली दवा ला सके। वही इस मुद्दे पर कोई भी अधिकारी बात करने को तैयार नही है। सिटी मजिस्ट्रेट ये कहने से नही चुके उनके पास काम बहुत है आपको जो करना हो वो करो।

Related Articles

Back to top button