रामनवमी के पर्व पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालु ने सरयू में लगाई डुबकी

हनुमानगढ़ी और कनक भवन में पूजन अर्चन किया जा रहा है

आयोध्या। रामनवमी के पर्व पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब। लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे।सरयू में कर रहे स्नान। मंदिरों में कर रहे दर्शन पूजन। दोपहर 12:00 बजे भगवान राम का प्रतीकात्मक रूप से होगा जन्म।सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।

रामनवमी के पर्व पर राम की नगरी अयोध्या में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं। सुबह से ही सरयू में स्नान के साथ पूजन अर्चन का दौर चल रहा है। सरयू में स्नान के बाद श्रद्धालुओं की ओर से नागेश्वर नाथ, राम जन्मभूमि में विराजमान रामलला, हनुमानगढ़ी और कनक भवन में पूजन अर्चन किया जा रहा है।

अयोध्या की सभी सड़कें श्रद्धालुओं से भरी हुई

अयोध्या की सभी सड़कें श्रद्धालुओं से भरी हुई हैं। पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। यातायात डायवर्सन लागू कर दिया गया है। सड़कों ही नहीं राम नगरी की गलियों में भी भारी भीड़ है। रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी है। दोपहर 12:00 बजे कनक भवन और राम जन्मभूमि में रामलला का प्रतीकात्मक जन्म होगा।

Related Articles

Back to top button