पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित बयान देने वाली नूपुर शर्मा से जुड़ी आ रही है एक बड़ी ख़बर

पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी देने वाली नूपुर शर्मा को आज देश ही नहीं विदेश में भी जाना जाने लगा है।

Nupur Sharma controversial statement on Prophet Mohammad :- पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी देने वाली नूपुर शर्मा को आज देश ही नहीं विदेश में भी जाना जाने लगा है। पैगम्बर मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी देने वाली नूपुर शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा जानकारी के अनुसार नूपुर शर्मा कहीं लापता हो गई है। ऐसा हम नही कह रहे हैं ऐसा कहना है मुंबई पुलिस का।

दरअसल मुंबई पुलिस नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करने के लिए पिछले पांच दिनों से दिल्ली में ही डेरा डाले हुए है। मगर नूपुर शर्मा को अभी तक गिरफ्तार नही कर पाई है क्यों कि अभी तक नूपुर अभी तक फरार हैं और उनका कुछ भी अता पता नहीं चल पा रहा है।

आपको बता दें कि नूपुर शर्मा द्वारा एक टीवी चैनल पर पैगम्बर मोहम्मद साहब पर टिप्पणी की थी जिसके बाद से ही देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारत की काफी किरकिरी हुई थी। मुस्लिम देशों ने तो भारत को लेकर कई टिप्पणी भी की। जिसके बाद से ही नूपुर शर्मा और बीजेपी विपक्षियों के निशाने पर आ गए थे।

Nupur Sharma controversial statement on Prophet Mohammad :-

नूपुर शर्मा की वजह पार्टी और देश की छवि को पहुंच रहे नुकसान के चलते बीजेपी ने तत्काल नूपुर शर्मा को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया था।

महाराष्ट्र गृह मंत्रालय ने कहा :-

महाराष्ट्र सरकार के गृह मंत्रालय ने कहा कि हमारे पास नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करने के पर्याप्त सबूत हैं। जिसके तहत मुंबई पुलिस नूपुर को गिरफ्तार करने दिल्ली पहुंची है।

अमेरिका ने भी जताई आपत्ति :-

नूपुर शर्मा के द्वारा दिए गए विवादित बयान पर अब अमेरिका ने भी अपनी आपत्ति जताई है। अमेरिका ने इसके साथ ही अपनी आपत्ति जताते हुए बीजेपी द्वारा नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल पर की गई कार्यवाही की भी तारीफ की है।

Related Articles

Back to top button