पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 289512 हुई

गुवाहाटी। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि प्रतिदिन जांच की संख्या में भी भारी वृद्धि हुई। इसके बावजूद संक्रमितों की संख्या में काफी कमी दर्ज की जा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 622 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 289512 हो गई है। जिसमें से 257760 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 3349 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि 29977 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 1586 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 204 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 204171 है। जबकि, 185752 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 2961 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 17510 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 906 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा नये मरीजों की संख्या 86 शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 30218 हो गई है। जबकि,27863 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 146 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 1992 मरीजों का इलाज चल रहा है। 340 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 138 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 17160 हो गई है, वहीं 12857 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 138 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 4164 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 139 मरीज की मौत हो चुकी है।

अरुणाचल प्रदेश में मरीजों की कुल संख्या 14211 हो गई है, वहीं 11781 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। जबकि 2397 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 33 मरीज की मौत हो चुकी है।

मेघालय में 136 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 9020 हो गई है। जिसमें से 7332 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 104 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1604 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि 81 मरीजों की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में कुल मरीजों की संख्या 8515 हो गई है। राज्य में 6598 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। 1815 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 24 मरीजों की मौत हुयी है।

सिक्किम में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3770 हो गई है। 3383 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। वहीं 242 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि, 63 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 58 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2447 हो गई है। जबकि 2194 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं और 253 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 02 मरीज राज्य से बाहर चला गया है।

Related Articles

Back to top button