पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 284190

गुवाहाटी। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। वहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि, प्रतिदिन जांच की संख्या में भी भारी वृद्धि हुई, उसके बावजूद संक्रमितों की संख्या में काफी कमी दर्ज की जा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे में 1469 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 284190 हो गई है। जिसमें से 242508 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 2132 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 39979 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 1524 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि, 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 666 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 202073 है। जबकि, 174411 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1201 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 26775 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 884 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा नये मरीजों की संख्या 135 शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 29685 हो गई है। जबकि, 26725 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 198 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 2609 मरीजों का इलाज चल रहा है। 328 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 284 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 16062 हो गई है, वहीं 12059 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 146 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 3882 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 121 मरीज की मौत हो चुकी है।

अरुणाचल प्रदेश में 135 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 13778 हो गई है, वहीं 11035 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 255 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 2712 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 31 मरीज की मौत हो चुकी है।

मेघालय में 113 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 8649 हो गई है। जिसमें से 6602 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 210 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1971 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 76 मरीजों की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में 67 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 8020 हो गई है। राज्य में 6268 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 60 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1659 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 21 मरीजों की मौत हुयी है।

सिक्किम में 42 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3643 हो गई है। वहीं 3245 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 50 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 254 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि, 63 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 27 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2280 हो गई है। जबकि, 2163 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 12 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 117 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए है।

Related Articles

Back to top button