लखनऊ में जज के सामने कुख्यात बदमाश जीवा को मार दी गोली मचा हड़कंप!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जहां एक तरफ सरकार कानून व्यवस्था को लेकर अपना बखान करते नही थकती तो दूसरी तरफ आए दिन रोज ऐसी-ऐसी घटनाए हो रहीं है जो लोगों को अपनी सुरक्षा पर सोचने पर मजबूर कर रही हैं। आज लखनऊ में कोर्ट रूम में गवाह को बदमाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

गौरतलबहै की,भारतीय जनता पार्टी के नेता ब्रह्म दत्त हत्याकांड के आरोपी पश्चिम यूपी के अंडरवर्ल्ड का बड़ा डॉन संजीव जीवा की लखनऊ सिविल कोर्ट में गोली मारकर हत्या की गई। भरी अदालत में जीवा को गोली से उड़ा दिया गया। वकील की भेष में आए हमलावर ने फायरिंग करके हत्या कर दी। कोर्ट रूम के भीतर जीवा को 5 गोली मारी गई। इस गोलीकांड में एक लड़की समेत 2 और लोगों को गोली लगी है। मौके पर पुलिस और वकीलों ने हमलावर को दबोच लिया है।

जीवा पर कृष्णानंद राय हत्याकांड में भी आरोप लगा था, अपहरण, हत्या और फिरौती वसूलता था जीवा। जीवा पर हत्या और फिरौती के 22 मुकदमे थे, 22 मुकदमों में से 17 में बरी हो चुका था क्योंकि जीवा के खिलाफ गवाही देने से लोग डरते थे।

Related Articles

Back to top button