पूर्वोत्तर: बीते 24 घंटे में कोरोना के 2353 नए मरीजों की मिले

गुवाहाटी। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 2353 नए मरीजों की शिनाख्त की गई है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 260169 हो गई है। इनमें से 212862 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं, जबकि 1298 मरीजों की मौत हो चुकी है।46434 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है और पांच मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में कोरोना के नए मरीजों की संख्या 1307 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या 190209 हो चुकी है। 157635 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 2561 मरीज स्वस्थ हुए हैं, वहीं 31786 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 785 मरीजों की मौत हुई है तथा तीन मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में कोरोना के नये मरीजों की संख्या 237 है। कुल मरीजों की संख्या 27542 हो गई है। जबकि 22654 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 546 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 4567 मरीजों का इलाज चल रहा है। 298 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।

मणिपुर में कोरोना के 249 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 12489 हो गई है, वहीं 9604 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 122 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 2805 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 80 मरीज की मौत हो चुकी है।

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना के 260 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 11267 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 431 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 8396 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। वहीं 2850 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 21 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।

मेघालय में कोरोना के 128 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 7165 हो गई है। जिसमें से 4694 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 88 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 2411 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि 60 मरीजों की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में कोरोना के 53 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 6715 हो गई है। राज्य में 5450 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 36 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1194 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है और 12 मरीजों की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में कोरोना के 99 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3234 हो गई है। वहीं 2534 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 28 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 568 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि, 51 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में कोरोना के 20 नए मामले सामने आए है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 2148 हो गई है। इनमें से 1895 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 08 मरीज स्वस्थ हुए हैं, 253 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और दो मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Related Articles

Back to top button