AN -32 विमान मे 13 सवार थे, वायुसेना ने बताई ये बुरी खबर!

भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान लापता हो गया था। इस विमान में 8 क्रू मेंबर और 5 यात्री सवार थे। विमान ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी | अरुणाचल प्रदेश के मेचुका एयर फील्ड के ऊपर से विमान लापता हो गया था | लेकिन अब इस पर वायुसेना ने बड़ी खबर दी है | भारतीय वायुसेना के एएन-32 एयरक्राफ्ट में सवार सभी 13 लोगों की मौत की घोषणा हो गयी है | वायुसेना के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया गया कि गुरुवार को सर्च टीम मलबे के पास पहुंची | वहां 13 लोगों के शवों को कोई सुराग नहीं मिले हैं | ऐसी आशंका जताई जा रही है कि AN-32 क्रैश में ही सभी 13 लोगों की मौत हो गई | वायुसेना ने सभी 13 लोगों के परिवार को भी इसकी जानकारी दे दी है |

3 जून को भारतीय वायुसेना का एएन-32 एयरक्राफ्ट असम के जोरहाट से उड़ान भरने के 35 मिनट बाद लापता हो गया था | इस एयरक्राफ्ट में 13 लोग सवार थे, जिसमें 8 क्रू मेंबर थे | यह अरुणाचल प्रदेश के मेचुका में एडवांस लैंडिंग ग्राउंड तक जा रहा था | मेचुका चीन से सटे अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले का एक छोटा सा शहर है |

IAF के मुताबिक, AN-32 में जीएम चार्ल्स (विंग कमांडर), एच विनोद (स्क्वाड्रन लीडर), आर थापा (फ्लाइट लेफ्टिनेंट), ए तंवर (फ्लाइट लेफ्टिनेंट), एस मोहंती (फ्लाइट लेफ्टिनेंट), एमके गर्ग (फ्लाइट लेफ्टिनेंट), केके मिश्रा (वारंट ऑफिसर), अनूप कुमार (सर्जियंट), शेरिन (कॉर-पोरल), एसके सिंह (लीड एयरक्राफ्ट मैन), पंकज (लीड एयरक्राफ्ट मैन), पुताली (नॉन कमबेटेंट एम्प्लॉयी) और राजेश कुमार (नॉन कमबेटेंट एम्प्लॉयी) सवार थे |

Related Articles

Back to top button