गोरखपुर : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के बगैर उत्तर प्रदेश में कोई भी सरकार बनाने की स्थिति में नहीं होगा : हाजी तहव्वर हुसैन

गोरखपुर । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की 13 फरवरी को तारामंडल स्थित सत्यम लाउन्ज में होने वाले मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन गोरखपुर की धरती पर एक नया इतिहास लिखेगा। मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने की जिम्मेदारी महानगर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सौंप दी गई है। मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन को प्रसपा प्रमुख एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के नेता संबोधित करेंगे।

यह बातें महानगर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष हाजी तहव्वर हुसैन ने पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि गोरखपुर का यह मंडलीय सम्मेलन प्रदेश की दिशा व दशा को भी तय करेगा। इस मौके पर हुसैन अपने 51 सदस्यीय महानगर कमेटी कार्यकारिणी की पदाधिकारियों एवं सदस्यों के नामों की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के बगैर उत्तर प्रदेश में कोई भी सरकार बनाने की स्थिति में नहीं होगा। वर्ष 2022 का चुनाव प्रसपा के पक्ष में होने जा रहा है। यदि सरकार का गठन होगा तो उस सरकार मे प्रसपा मुखिया शिवपाल सिंह यादव सरकार के महत्वपूर्ण हिस्सा होंगे तथा प्रदेश से भय का वातावरण समाप्त होगा।

तहव्वर हुसैन ने कहा कि प्रदेश में वही राज्य करेगा जो सभी धर्मों का आदर भाईचारा एवं सांप्रदायिक सौहार्द को कायम रखने में सफल होगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर यह आरोप मढ़ते हुए कहा कि इस सरकार में दलितों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों, वंचितों एवं मजबूर लोगों पर जुल्म ढाया जा रहा है। भाजपा की जालिम सरकार में सरकारी मशीनरी पूरी तरह से बेलगाम हो चुकी हैं। इस सरकार में किसी की भी सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का शंखनाद राष्ट्रीय शिवपाल सिंह यादव करेंगे। हुसैन ने आम जनता से सम्मेलन में आने की अपील करते हुए कहा कि प्रसपा मुखिया शिवपाल सिंह यादव की बातों को सुने और उत्तर प्रदेश में एक नया परिवर्तन लाने की दिशा में अपना महत्वपूर्ण सहयोग करें।

Related Articles

Back to top button