एनआरसी लागू नहीं होने देंगे उद्धव, सामना में बयान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एनआरसी पर बड़ा बयान दिया है। शिवसेना के मुखपत्र सामना में एक साक्षात्कार के दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम नागरिकता को छीनने के बारे में नहीं है यह देने के बारे में है। अगर एनआरसी लागू किया गया तो हिंदुओं और मुसलमानों दोनों के लिए नागरिकता साबित करना मुश्किल होगा और मैं ऐसा नहीं होने दूंगा।

बता दे कि लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल पर शिवसेना ने उनका समर्थन किया था। लेकिन यह बिल जब राज्यसभा पहुंचा तो शिवसेना ने सदन से वाकआउट भी कर लिया था। जिसके बाद दोनों ही सदनों में यह बिल पास हो गया था।

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ पूरे देश भर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। दिल्ली से लेकर लखनऊ में इस कानून के विरोध में महिलाएं भी प्रदर्शन कर रही हैं। दिल्ली के शहीन बाग में पिछले कुछ समय से लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। भाई उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी इन कानूनों के खिलाफ धरना हो रहा है। लखनऊ में महिलाओं के साथ साथ बच्चे भी इस धरने में शामिल हैं। वही केंद्र सरकार इस बिल को वापस नहीं लेना चाहती है। केंद्र सरकार इसके समर्थन में जन जागरण अभियान चला रही है। इसमें बीजेपी के नेता घर घर जाकर लोगों को इन कानूनों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button