शाहीन बाग में गोली चलाने वाले को सोनम कपूर ने यूं दिया संदेश

दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस प्रदर्शन में कल (शनिवार) के दिन एक युवक ने फायरिंग कर डाली। बताया जा रहा है कि उस युवक का नाम कपिल गुर्जर है। कपिल गुर्जर ने गोली चलाकर कहा था कि “हमारे देश में सिर्फ हिंदुओं की चलेगी।” इससे पहले जामिया में भी एक युवक ने गोली चला दी थी जिससे जामिया के एक छात्र के गोली लगने से वह घायल हो गया था। इन घटनाओं के बाद देश में तनाव का माहौल बन गया है। वहीं ऐसे माहौल पर एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा ने लोगों से नफ़रत ना फैलने की अपील की है।

एक्ट्रेस सोनम कपूर ने ट्वीट कर लोगों से नफरत ना फैलाने की अपील की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘भारत में ऐसा होगा मैंने कभी इस बात की कल्पना भी नहीं की थी। ऐसी खतरनाक विभानजकारी राजनीति बंद करो। इससे नफरत फैलती है। अगर आप अपने आपको हिन्दू मानते हो तो समझ लो कि आपका धर्म आपके कर्म के बारे में होता है और ये जो हो रहा है वो उसमें नहीं आता।’

Related Articles

Back to top button