दिल्ली समेत 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना से नहीं हुई कोई मौत

दिल्ली, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी दिल्ली, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर सहित 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमण से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई।


दिल्ली में 10 महीने बाद कोरोना से मौतों का सिलसिला थमा और पिछले 24 घंटों के दौरान इससे किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई। वहीं कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, जम्मू कश्मीर, झारखंड, पूर्वोत्तर के सभी राज्यों, लक्षद्वीप और ओडिशा सहित 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक भी मौत नहीं हुई।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमितों का आंकड़ा 11,067 बढ़कर एक करोड़ आठ लाख 58 हजार से अधिक हो गया है। इसी दौरान 13,087 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ पांच लाख 61 हजार 608 हो गयी है। वहीं सक्रिय मामले 2,114 घटकर 1,41,511 रह गये। इस अवधि में 94 मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 55 हजार 252 हो गया।


विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:
राज्य……………….सक्रिय……….स्वस्थ……..मौत
अंडमान निकोबार…13……………4932………62
आंध्र प्रदेश………..917……….880478…..7160
अरुणाचल प्रदेश…..4…………..16771…….56
असम…………….1680……….214490…..1086
बिहार…………….500…………259074…..1518
चंडीगढ़…………168…………..20644……..342
छत्तीसगढ़……..4172………….300078…..3746
दादर नागर हवेली
तथा दमन और दीव…0………….3396………..2
दिल्ली…………..1052………..624326…..10882
गोवा…………….692…………52530……..774
गुजरात…………2040………..257473……4397
हरियाणा……….854………..264713……3033
हिमाचल प्रदेश…455………..56551………987
जम्मू और कश्मीर..593…….122470……..1944
झारखंड…………..464…….117574……..1078 कर्नाटक………….5804…..925167……..12241
केरल…………….64390…..909102…….3902
लद्दाख…………….59………9569………..130
लक्षद्वीप…………..73……….93…………….0
मध्य प्रदेश………1987…. 250946…….3825
महाराष्ट्र………..35917…..1961525…..51360
मणिपुर………….77……..28687………373
मेघालय………..137………13608………148
मिज़ोरम…………21………..4358…………9
नागालैंड………..88…………11990……..88
ओडिशा……….748………..333139….1910
पुड्डुचेरी………307…………38391…….655
पंजाब…………2077……….167285……5661
राजस्थान…….1435………..314175……2774
सिक्किम……….63…………5912……….135
तमिलनाडु…….4328……..826011……12391
तेलंगाना………1797……..292578…….1613
त्रिपुरा…………07………..32955………..391
उत्तराखंड……790………94127………..1673
उत्तर प्रदेश…..3306…..589565………8691
पं बंगाल…….4496…….556925………10215
कुल……….141511…..10561698…..155252

Related Articles

Back to top button