दोषियों की फांसी के बाद निर्भया के गांव में मनाया गया जश्न, अब खेली जाएगी होली और बेटेगी मिठाई !

बलिया- निर्भया के चारो दोषियों को आज सुबह को 5 बजकर 30 मिनट पर फांसी दिए जाने के बाद निर्भया के गावँ में जश्न मनाया जा रहा है । निर्भया के दादा ने कहा कि एक काली रात के बाद एक नया सवेरा आया है जहां निर्भया को न्याय मिला। उन्होंने कहा कि इस बार गावँ में होली नही मनाई गई पर अब होली के साथ साथ मिठाई भी बटेगी।

इतना ही नहीं निर्भया के दादा ने निर्भया के दोषियों  कोरोना वायरस बताते हुए कहा कि ऐसे वायरस देश से खत्म हो रहे है। लिहाजा ये न्याय देश की सभी महिलाओं के लिए समर्पित है।

बता दें कि साल 2012 में सबको झकझोर देने वाले निर्भया गैंग रेप मामले पर आज दोषियों को सजा हो गई है। ठीक 5:30 बजे निर्भया के चारों दोषियों को फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। बता देंगे अक्षय मुकेश पवन और विनय को एक साथ फांसी पर लटकाया गया है। आज 7 साल बाद निर्भया मामले में इंसाफ मिला है। निर्भया की मां 7 साल से लगातार दोषियों को फांसी दिलवाने के लिए प्रयत्न कर रही थी। अब उन्हें फांसी हो गई है।

बताने की चारों दोषियों का केस काफी लंबे समय तक कोर्ट में चलता रहा। दोषियों के वकील एपी सिंह ने उनको बचा मुमकिन प्रयास किया। हर बार दोषी बचते चले गए। दोषियों के वकील एपी सिंह ने आखरी समय तक कोशिश की। एपी सिंह ने यह तक कहा कि दोषियों को चीन की बॉर्डर पाकिस्तान की बॉर्डर पर छोड़ दो लेकिन उन्हें फांसी की सजा मत दो। बता दें कि अब इनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button