न्यूज़ नशा ने जनता से पूछा क्या है राम राज्य? देखिये जनता के जवाब

लखनऊ में तेजी से अपराध बढ़ते जा रहे हैं और कानून व्यवस्था पर कई सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ऐसे में बिहार में चुनाव का समय है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बिहार में पहुंचे और बिहार में पहुंचकर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राम राज्य है। इसी मुद्दे पर न्यूज़ नशा संवाददाता अमित यादव आज लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में पहुंचे और लोगों से बातचीत की।

इस समय उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा रही है। बलात्कार के कई मामले सामने आ चुके हैं। जिसके बाद विपक्षी योगी सरकार पर हमलावर भी हैं। लेकिन जब योगी आदित्यनाथ बिहार में पहुंचे तो उन्होंने उत्तर प्रदेश में रामराज्य कह दिया। अब आइए आपको बताते हैं कि जब न्यूज़ नशा संवाददाता अमित यादव ने इस बारे में लोगों से उन्होंने क्या कहा :-

हजरतगंज में जब युवा से बातचीत की गई तो एक युवा ने कहा कि – जी हां रामराज्य तो है ही, क्योंकि सब कुछ राम के भरोसे पर ही तो चल रहा है। उन्होंने कहा कि मैं यहां सुबह से सरकारी ऑफिस में भूखा बैठा हुआ हूं और इतनी देर लाइन में लगने के बाद मुझे पता चला कि मेरा फॉर्म ही खो गया है। इस तरीके से यह सरकारी अधिकारी काम करते हैं तो सब कुछ राम भरोसे पर ही चलता है।

वहीं कुछ लोगों ने तो राम राज्य को नकार ही दिया। उनका साफ कहना था कि उत्तर प्रदेश में कोई रामराज्य नहीं है लगातार उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। लोगों ने योगी सरकार पर भी हमला किया। उन्होंने योगी सरकार के कामकाज को लेकर कई बातें की जिसमें उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई रामराज्य नहीं है।

हालांकि बातचीत में कई लोग ऐसे भी थे जिन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में राम राज्य है। लेकिन जब उनसे सवाल किया गया कि आखिर यह रामराज्य क्या है तो वह सब कुछ साफ-साफ बोल ही नहीं पा रहे थे। उनका कहना था कि हमें नहीं पता कि नाम राज्य क्या है लेकिन राम राज्य है।

इस दौरान एक व्यक्ति ने यह भी कहा कि जी हां यह रामराज्य तो है सबके मन का हो रहा है सिर्फ जनता को छोड़कर।

यह पूरा सर्वे आप नीचे दिए गए लिंक पर जाकर देख सकते हैं :-

https://youtu.be/Z8wOIYP5vHU

Related Articles

Back to top button