उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे आए नए संक्रमित

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 87 नये मामले सामने आये हैं और साथ ही आज 45 से 60 वर्ष के जिन लोगों को भारत सरकार द्वारा चिन्हित 20 प्रकार की बीमारियां है, उनका भी टीकाकरण किया जा रहा है।

राज्य के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में 1,08,661 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 3,13,95,891 सैम्पल की जांच की गयी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 87 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 2,078 कोरोना के एक्टिव मामलों में से 686 लोग होम आइसोलेशन में हैं। निजी चिकित्सालयों में 131 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त मरीज एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों में अपना ईलाज करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 104 तथा अब तक 5,92,803 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,85,689 क्षेत्रों में 5,11,965 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,84,005 घरों के 15,28,75,863 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

श्री प्रसाद ने बताया कि आज से अगले चरण में 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को वैक्सीन लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा 45 से 60 वर्ष के जिन लोगों को भारत सरकार द्वारा चिन्हित 20 प्रकार की बिमारियां है, उनका भी टीकाकरण किया जा रहा है। इसके तहतत आज प्रत्येक जिले के तीन अस्पतालों (एक सरकारी अस्पताल, एक मेडिकल कालेज, एक निजी अस्पताल) में यह अभियान प्रारम्भ किया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके शीघ्र ही और अधिक बढ़ाने का प्रयास किया जायेगा। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी, सिविल अस्पताल में जाकर 60 वर्ष से अधिक आयु के उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन के कार्य को देखा। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में वैक्सीन की प्रथम डोज 250 रूपये नियत की गयी हैं, जबकि सरकारी चिकित्सालयों में वैक्सीनेशन निशुल्क है।

प्रसाद ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए घर बैठे कोविन प्लेटफार्म पर जाकर अथवा आरोग्य सेतु ऐप पर वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण करा सकते है। उन्होंने बताया कि जहां-जहां वैक्सीनेशन किया जायेगा, उसकी जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी। जिससे अपने नजदीकी केन्द्रों पर जाकर वैक्सीनेशन लगाने का कार्य किया जा सकेगा। वैक्सीनेशन के लिए गुरूवार व शुक्रवार का दिन नियत किया गया है।

उन्होंने बताया कि अब तक 80 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों तथा 73 प्रतिशत फ्रंट लाइन कर्मियों को प्रथम डोज लग चुकी है। इस प्रकार 77 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों तथा फंंट लाइन कर्मियों को प्रथम डोज लग चुकी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि कोई समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन नं0 18001805145 पर सम्पर्क कर सकते है।

Related Articles

Back to top button