गुजरात में भूपेंद्र पटेल की नई कैबिनेट

किसके पास कितनी संपत्ति और कौन कितना पढ़ा-लिखा, 10 कैबिनेट और 14 राज्य मंत्रियों के बारे में जानिए

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वडोदरा के सीनियर नेता राजेंद्र त्रिवेदी का कैबिनेट में नंबर 2 का स्थान हैं।

गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की गुरुवार को पूरी नई टीम बन गई। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राजभवन में 10 कैबिनेट मंत्रियों और 14 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई, जिनमें पांच स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री शामिल हैं। तो आइए जानें कि गुजरात के नए मंत्री किस निर्वाचन क्षेत्र से आते हैं, उनकी शैक्षणिक योग्यता क्या है, उनकी उम्र क्या है और उनके पास कितनी संपत्ति है।

भूपेंद्र पटेल कैबिनेट की विशेषताएं…
कैबिनेट में जाति का समीकरण
7 पाटीदार, 6 ओबीसी, 5 आदिवासी, 3 क्षत्रिय, 2 ब्राह्मण और 1 दलित और 1 जैन।

जोनवार मंत्री
दक्षिण गुजरात से 8, मध्य गुजरात से 7, सौराष्ट्र-कच्छ से 7 और उत्तर गुजरात से 3 हैं।

स्पीकर को मिला पूरा सम्मान
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वडोदरा के सीनियर नेता राजेंद्र त्रिवेदी का कैबिनेट में नंबर 2 का स्थान हैं।

सुशिक्षित कैबिनेट
10 कैबिनेट मंत्रियों में से 4 एलएलबी और 3 मंत्री 10 पास हैं। इसके अलावा 2 कॉमर्स ग्रेजुएट और 1 सिविल इंजीनियर है।

कैबिनेट में सिर्फ दो महिलाएं
नई कैबिनेट के गठन से पहले महिला सशक्तिकरण की बात की जा रही थी। लेकिन, सिर्फ 2 महिलाओं को ही जगह मिली है। बता दें, रूपाणी की कैबिनेट में 1 महिला थी।

निमा आचार्य बनीं विधानसभा स्पीकर

निमा आचार्य को नई विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। क्योंकि, आज ही राजेंद्र त्रिवेदी ने विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर मंत्री पद की शपथ ली है।

Related Articles

Back to top button