नेताजी मुलायम सिंह यादव की तबीयत हुई ठीक, पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें पेट से संबंधित परेशानी बहुत सता रही थी। रक्षाबंधन से पहले से ही उनकी तबीयत खराब चल रही थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया था। हालांकि अब खबर है कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत ठीक हो चुकी है जिसके बाद उनके प्रशंसक और पार्टी कार्यकर्ता बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

मुलायम सिंह यादव के प्रशंसक लगातार प्रार्थना कर रहे थे कि मुलायम सिंह यादव जल्द से जल्द ठीक हो जाए। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं की दुआएं रंग लाई है और मुलायम सिंह यादव अब स्वस्थ हैं। इस समय सभी पार्टी कार्यकर्ता मुलायम सिंह यादव के मिलने का इंतजार भी कर रहे हैं।

बता दें कि मुलायम सिंह यादव इस समय अस्पताल में है और जल्द ही वह है अपने घर पहुंच सकते हैं। बता दें कि मुलायम सिंह यादव की तबीयत इससे पहले भी खराब हुई थी तब भी उन्हें 2 दिनों के लिए अस्पताल में रहना पड़ा था। मुलायम सिंह यादव को पेट से संबंधित परेशानी हो रही थी इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था।

Related Articles

Back to top button