नेपाल की संसद में विवादित नक्शा हुआ पास, भारत के तीनों हिस्सों को दिखाया अपना

भारत और नेपाल के बीच मतभेद और गहरा गया है। वजह है नेपाल की संसद में विवादित नक्शे में संशोधन का प्रस्ताव पास हो गया है। नए नक्शे में भारत के तीन हिस्से कालापानी लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को नेपाल में शामिल किया है। आज नेपाली संसद में 275 में से 258 वोट इस संशोधन वाले बिल पर पड़े। जिसके बाद नेपाली संसद में यह विवादित नक्शा पास हो चुका है।

भारत और नेपाल के बीच इस समय बेहद तनावपूर्ण माहौल है। 8 मई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिपुलेख से धाराचूला तक बनाई गई सड़क का उद्घाटन किया था। इसके बाद से ही नेपाल ने लिपुलेख को अपना हिस्सा बताते हुए लगातार विरोध किया। यही नहीं 18 मई को नेपाल ने अपना नया नक्शा भी जारी कर दिया। इसमें भारत के तीनों इलाके नेपाल ने अपने नक्शे में दिखाएं। इन हिस्सों को नेपाल बार-बार अपना हिस्सा बता रहा है।

नेपाल कैबिनेट की बैठक में भूमि संसाधन मंत्रालय ने नेपाल का यह संशोधित नक्शा जारी किया था। जिसके बाद बैठक में मौजूद सदस्यों ने इस जारी किए संशोधित नक्शे का समर्थन किया था।

बता दें कि भारत ने नेपाल के इस नए नक्शे का विरोध किया था। नेपाल के इस कदम से भारत और नेपाल की दोस्ती में दरार आनी शुरू हो गई। भारत के विरोध करने के बावजूद भी नेपाल अब तक अपने नक्शे पर अड़ा हुआ है। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भारत पर अवैध कब्जी का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया था कि वह अपनी जमीन वापस लेकर रहेंगे। नेपाल कि कैबिनेट ने 11 जून को 9 लोगों की एक कमेटी का गठन किया। जिस जमीन पर नेपाल इतने दिनों से लगातार दावा ठोक रहा है और भारत के साथ विवाद खड़ा कर रहा है उस जमीन पर अपने अधिकार का नेपाल के पास कोई प्रमाण ही नहीं है।

Related Articles

Back to top button