नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द, 22 लाख छात्रों को दोबारा देना होगा एग्जाम

पेपर लीक के चलते केंद्र सरकार ने नीट परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई और जयपुर से मास्टरमाइंड को हिरासत में लिया गया छात्रों को दोबारा फॉर्म नहीं भरना होगा और पुरानी फीस के साथ ही नई तारीखों पर परीक्षा होगी

Neet exam cancel: नई दिल्ली से नीट यूजी परीक्षा 2026 को लेकर एक बहुत बड़ी अपडेट आ रही है जिसने लाखों छात्रों को चिंता में डाल दिया है। हाल ही में 3 मई को हुई इस परीक्षा को पेपर लीक के चलते रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने केंद्र सरकार की हरी झंडी मिलने के बाद यह कड़ा कदम उठाया है। इस परीक्षा में देशभर के लगभग 22 लाख छात्र शामिल हुए थे, जिन्हें अब फिर से परीक्षा की तैयारी करनी होगी और दोबारा एग्जाम देना होगा।

नई तारीखों का इंतज़ार

एजेंसी का कहना है कि जांच रिपोर्टों और परीक्षा प्रक्रिया में आई खामियों को देखते हुए इस टेस्ट को बरकरार रखना मुमकिन नहीं था। छात्रों का भरोसा बना रहे और सिस्टम में ईमानदारी दिखे, इसलिए दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर नई तारीखें और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी शेयर की जाएगी।

Neet exam cancel: सीबीआई करेगी पूरी जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने इसकी पूरी जांच सीबीआई के हवाले कर दी है। एनटीए ने भरोसा दिलाया है कि वह जांच में हर संभव मदद करेगा और जरूरी कागजात एजेंसी को मुहैया कराएगा। हालांकि विभाग ने यह भी माना कि इस फैसले से बच्चों और उनके माता-पिता को काफी दिक्कत होगी, लेकिन निष्पक्षता के लिए यह जरूरी था।

Neet exam cancel: रजिस्ट्रेशन और फीस की स्थिति

राहत की बात यह है कि जिन छात्रों ने मई सत्र के लिए पहले ही फॉर्म भरा था, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करना पड़ेगा। उनका पुराना डेटा और चुने हुए सेंटर ही मान्य रहेंगे। छात्रों से कोई एक्स्ट्रा फीस नहीं ली जाएगी, बल्कि पहले वाली फीस वापस करने की बात भी कही गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान न दें।

जयपुर से हुई गिरफ्तारियां

Neet exam cancel: इस बीच खबर आ रही है कि एसओजी ने जयपुर से मनीष यादव और राकेश नाम के दो लोगों को पकड़ा है। मनीष को इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पेपर जयपुर के एक प्रिंटिंग प्रेस से लीक हुआ था, जहां से इसे आगे बांटा गया। फिलहाल पुलिस इनसे कड़ी पूछताछ कर रही है।

 

यह भी पढ़ें: नर्सरी कविताओं पर यूपी के मंत्री का बड़ा बयान, बोले- जॉनी जॉनी सिखाती है झूठ बोलना

Related Articles

Back to top button