भाजपा अजा मोर्चा की आवश्यक बैठक 30 को भोपाल में

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक बुधवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित की जाएगी। बैठक शाम 6.00 बजे से प्रारंभ होगी।

भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो ने बताया कि मोर्चा की आवश्यक बैठक 30 सितंबर को शाम 6 बजे प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में आयोजित की गयी है। इस बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य एवं प्रदेश महामंत्री हरिशंकर खटीक सहित सांसद, विधायक, मोर्चा पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

मानव भवन में देंगे स्व. अमरसिंह शर्मा को श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा के पिताजी स्व. अमरसिंह जी के निधन पर 30 सितंबर को भोपाल के मानस भवन में दोपहर 12 से 2 तक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के पिता अमरसिंह शर्मा का गत दिनों 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वें पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थे।

Related Articles

Back to top button