महाराष्ट्र में मिले कोरोना के 14,976 नए संक्रमित

मुंबई। महाराष्ट्र में मंगलवार को 14,976 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकऱ 13,66,129 हो गई है। आज राज्य में एक दिन में 430 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढकऱ 36,181 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 10,69,159 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में हुई 430 लोगों की मौत हुई है। आज मुंबई में 49 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 149 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 35, पुणे मंडल में 54, कोल्हापुर मंडल में 49, औरंगाबाद मंडल में 2, लातूर मंडल में 36, आकोला मंडल में 36, नागपुर मंडल में 65 अन्य राज्य के 4 कोरोना मरीज की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढकऱ 2,02,614 हो गई है। मुंबई में अब तक 8,883 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में आज 19,212 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 10,69,159 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इस समय महाराष्ट्र में 2,60,363 कोरोना के एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 26,124 कोरोना एक्टिव मरीज शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 4,75,360, नासिक मंडल में 1,81,055, पुणे मंडल में 3,61,798, कोल्हापुर मंडल में 92,714, औरंगाबाद मंडल में 51,730, लातूर मंडल में 55,342, आकोला मंडल में 40,922, नागपुर मंडल में 1,05,644 और अन्य राज्यों के 1,564 मरीज पाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button