नवादा : एएनएमसीएच के डॉक्टर ने पत्नी को बुरी तरह पीटा, लोगों को बताई आपबीती, 9 साल पहले हुई थी शादी, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल…

कथित तौर पर एक डॉक्टर ने अपनी पत्नी के साथ बर्बरता दिखाई है। डॉक्टर ने अपनी पत्नी की बुरी तरह पिटाई कर दी। जिसके बाद पीड़िता ने बरनवाल समाज की महिलाओं से सम्पर्क कर आपबीती सुनाई। जिसके बाद समाज की महिलाओं ने घर पर जाकर बातचीत की और समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इससे सम्बंधित ऑडियो, वीडियो व तस्वीरें वाट्सएप पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें पत्नी के शरीर पर मारपीट के दाग भी हैं। पत्नी के साथ मारपीट करने वाले डॉक्टर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रहलाद कुमार बताए जा रहे हैं। वे एएनएमसीएच, गया में पदस्थापित हैं और नवादा शहर में भी निजी प्रैक्टिस करते हैं। बताया जाता है कि तकरीबन नौ साल पहले उनकी शादी हुई थी। तब से वे पत्नी को प्रताड़ित कर रहे थे। लेकिन पत्नी ने परिवार के इज्जत की चिंता करते हुए चुप रहना बेहतर समझा, लेकिन पानी सिर के ऊपर चला गया तो उन्होंने समाज की महिलाओं को आपबीती सुनाई। अब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद उनकी खूब किरकिरी हो रही है।

एक ऑडियो में पीड़िता अपने पति पर गया ले जाकर मारपीट करने की शिकायत किसी अन्य महिला से कर रही है। वहीं वीडियो में कुछ महिलाएं घर जाकर डॉक्टर के परिवार से बात कर रही हैं। लोग शिक्षित परिवार में इस प्रकार की घटना की खूब निंदा कर रहे हैं। इस मसले पर डॉ. प्रहलाद कुमार ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। सोशल मीडिया पर क्या वायरल हो रहा है, इसकी भी जानकारी नहीं है।

Related Articles

Back to top button