नायडू ने उडिया लेखक के निधन पर जताया शोक

नयी दिल्ली,  उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने उडिया लेखक और विचारक मनोज दास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

नायडू ने बुधवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि  दास के निधन उडिया साहित्य को भारी क्षति हुई है।

उन्होंने कहा,“प्रसिद्ध लेखक, शिक्षाविद् और विचारक मनोज दास के निधन से दुखी हूं। उनके निधन से उडिया साहित्य में एक शून्य बड़ा पैदा हुआ है। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ है। ओम शांति ओम।”

Related Articles

Back to top button