अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर नायडू ने दी बधाई

दिल्ली ,  उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए इन राज्यों की समृद्धि की कामना की है।

नायडू ने शनिवार को यहां जारी दो अलग-अलग संदेश जारी किये। उन्होंने कहा ,“ उगते हुए सूर्य की भूमि अरुणाचल प्रदेश को स्थापना दिवस की बधाई हो। शानदार संस्कृति, समृद्ध विरासत, अप्रतिम प्राकृतिक सौंदर्य और कलात्मक अभिरुचि अरुणाचल प्रदेश को विशेष बनाती है।”

उपराष्ट्रपति ने कहा, “ अरुणाचल प्रदेश की प्रगति और इसके लोगों की कलात्मक अभिरुचि को शुभकामनाएं।”

ये भी पढ़े- जिले कलेक्टर ने इतने बदमाशों को किया गया जिलाबदर

मिजोरम के लिए जारी संदेश में श्री नायडू ने कहा, “ मिजोरम के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं। नीले पर्वतों की भूमि मिजोरम को अप्रतिम सौंदर्य , रंग बिरंगी उत्सवों, हरी भरी घाटियों और झरनों के लिए जाना जाता है।”

उन्होंने कहा, “ राज्य के लोगों की समृद्धि के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

Related Articles

Back to top button