मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग : कहासुनी के बाद 2 पक्षों में पथराव, 4 घायल

ताज़ा खबर मुजफ्फरनगर से आ रही है, जहां एक मामूली से विवाद के चलते 2 पक्षों में पथराव हो गया। बताया जा रहा है की दोनो पक्ष पहले तो आराम से बात कर रहे थे, लेकिन कुछ देर बाद बात बहस में बदल गई और कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ गई की दोनो पक्ष एक दूसरे के ऊपर छत से पथराव करने लगे। पथराव के चलते 4 लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है। मामला फुगाना कोतवाली के लोई गांव का है। दोनो पक्षों से 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, और आगे की कार्यवाही चल रही है।

Related Articles

Back to top button