नगर निगम ने ऋषिकेश के बाजारों में कराया सैनिटाइजेशन

ऋषिकेश। कोराना के खिलाफ जंग में नगर निगम ने सैनिटाइजेशन को हथियार बनाकर एक्शन शुरू कर दिया है। विभिन्न वार्डों के साथ यह एक्शन साप्ताहिक अवकाश पर शहर के बाजारों में भी नजर आया । व्यापार मंडल के पूर्ण सहयोग के चलते मेयर अनिता ममगांंई की अगुवाई में आज तीर्थ नगरी के सभी बाजारों में सैनेटाइजेशन कराया गया।

गुरुवार की सुबह साढ़े सात बजे प्रांतीय उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सहयोग से त्रिवेणीगंज बाजार से सैनिटाइजेशन अभियान का शुभारंभ किया गया। एक बार फिर से मेयर ने मोर्चा संभालते हुए नगर के तमाम प्रमुख बाजारों को सैनेटाइजेशन कराया। शहर के व्यापारियों द्वारा महापौर से शहर में कोरोना के बड़ते कहर को देखते हुए सैनेटाइजेशन कराने का आग्रह किया गया था, जिस पर संज्ञान लेते हुए महापौर आज सुबह ही मोर्चे पर डट गई और तमाम प्रमुख बाजारों में सैनेटाइजेशन कराया। नगर निगम अमले ने फॉगिंग मशीनों के साथ मुख्य बाजार में छिड़काव किया। हरिद्वार रोड़, त्रिवेणी घाट बाजार, रेलवे रोड, मुखर्जी मार्ग ,देहरादून मार्ग सहित विभिन्न बाजारों में निगम प्रशासन की ओर से आज सप्ताहिक अवकाश पर जोरदार तरीके से सैनेटाइजेशन कराया गया। इसके पूर्व भी शहर में सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा चुका है लेकिन मार्केट क्षेत्रों में लोगों की भीड़ को देखते हुए सैनिटाइजेशन के कार्य को दोहराया गया।

मेयर ने क्षेत्रवासियों से घरों से बाहर न निकलने और शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील भी की । महापौर ममगांंई ने बताया कि वैश्विक महामारी को देखते हुए मार्च माह से ही निगम का फोकस सैनेटाइजेशन पर रहा है। अब जबकि कोरोना का विकराल रूप देखने को मिल रहा है तो लोगों को और ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने तमाम शहरवासियों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील भी की।

Related Articles

Back to top button