मुंबई : लोकल ट्रेन में महिला यात्रियों को छूट

मुंबई। राज्य सरकार ने महिलाओं को लोकल ट्रेन में सफर करने के लिए नई नियमावली घोषित की है। इसके तहत शनिवार को नवरात्रि के पहले दिन से महिला यात्री सुबह 11 से तीन बजे तक और शाम को 7 बजे के बाद यात्रा कर सकेंगी। महिला यात्रियों को इस यात्रा के दौरान मास्क का उपयोग व सामाजिक दूरी का पालन अनिवार्य रहेगा।
महाराष्ट्र आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव किशोर निंबालकर ने शुक्रवार को इस बाबत नियमावली घोषित किया है। इसके तहत मुंबई व आसपास के इलाकों में महिलाओं को तय समय के दौरान यात्रा में छूट दी गई है। कोरोना की वजह से लॉकडाउन में लोकल सेवा 22 मार्च से आम नागरिकों के लिए बंद कर दी गई थी। इस समय सिर्फ अत्यावश्यक सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों को ही लोकल ट्रेन में यात्रा के लिए छूट दी गई है।

Related Articles

Back to top button