यौन शोषण मामले में अनुराग कश्यप को मुंबई पुलिस ने भेजा समन, अब होगी पूछताछ

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप इन दिनों खूब खुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने निर्देशक पर यौन दुष्कर्म जैसा गंभीर आरोप लगाया था। पायल ने मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में डायरेक्टर के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया था।

यौन शोषण मामले में अनुराग कश्यप को मुंबई पुलिस ने भेजा समन
वहीं अब इस पूरे मामले पर मुंबई पुलिस ने अनुराग को समन भेजा दिया है। सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस ने डायरेक्टर को गुरुवार सुबह 11 बजे वर्सोवा पुलिस स्टेशन बुलाया है। वहीं हाल ही में अनुराग की गिरफ्तारी के लिए पायल महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने पहुंची थी। जहां उनके साथ RPI के नेता रामदास अठावले भी मौजूद थे। इसके साथ ही पायल और रामदास ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जहां पायल ने कहा कि ‘मैंने अपने करियर को दांव पर लगाया है। मैं बस यही कहना चाहती हूं कि जो मेरे साथ हुआ वो किसी और के साथ नहीं होना चाहिए।’

बता दें कि अभिनेत्री ने डायरेक्टर अनुराग पर 2013 में यौन दुराचार के कई गंभीर आरोप लगाए है लेकिन इन आरोपों को अनुराग ने बेबुनियाद बताया है। अनुराग के खिलाफ लिखी गई शिकायत में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। जिसमें धारा 376 (I), 354, 341 और 342 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि सात साल पुराने मामले में पूछताछ के लिए अनुराग कश्यप को जल्द बुलाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button