अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में अब आदित्य चोपड़ा से पुलिस ने 4 घंटे की पूछताछ

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में मुंबई पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है। मुंबई पुलिस लगातार सुशांत सिंह राजपूत के करीबियों से पूछताछ कर रही है। ऐसे में अब खबर है कि सुशांत सिंह राजपूत के केस में यशराज फिल्म के मालिक आदित्य चोपड़ा से पुलिस ने पूछताछ की है।

खबर के मुताबिक मुंबई पुलिस ने वर्सोवा स्टेशन में आदित्य चोपड़ा का बयान दर्ज किया है। पुलिस ने पूरे 4 घंटे तक आदित्य चोपड़ा से इस मामले में पूछताछ की है। हालांकि अब तक यह नहीं पता लगा है कि आखिर पुलिस ने आदित्य चोपड़ा से क्या सवाल पूछे हैं। हालांकि लगातार इस मामले में यशराज फिल्म्स का हाथ भी बताया जा रहा था।

पुलिस ने कई बार यह समझने की कोशिश की है कि सुशांत सिंह राजपूत का यशराज फिल्म्स के साथ क्या कॉन्ट्रैक्ट था। जिस पर मुंबई पुलिस ने आज इस बारे में जरूर आदित्य चोपड़ा से बात की होगी। वही कुछ समय पहले रिया चक्रवर्ती ने बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत ने खुद तो यशराज फिल्म्स ने अपना कांटेक्ट खत्म किया ही था साथ ही उन्होंने रिया को भी ऐसा करने के लिए कहा था।

बता देंगी पुलिस नहीं रिया चक्रवर्ती काम है बयान भी दर्ज कर लिया था। ऐसे में हो सकता है कि मुंबई पुलिस ने इस बारे में आदित्य चोपड़ा से भी बात की हो। लेकिन अभी तक यह पूरी तरह साफ नहीं हुआ है।

Related Articles

Back to top button