पटना की बाढ़ में कुछ इस तरह से नाव पलटी और डूबते डूबते बचे रामकृपाल यादव

पूरा बिहार बाढ़ और बारिश से परेशान है | इस बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका पटना ही है | इसी बीच पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा कर रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव डूबते-डूबते बचे | इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल कर रही है | जिसमे दिखाया गया है की रामकृपाल यादव (Ram Kripal Yadav) के साथ नाव पर कई लोग सवार थे | नाव पर ज्यादा लोगो के होने की वजह से नाव पलट गई | नाव के पलटने से रामकृपाल यादव के साथ साथ सभी लोग पानी में गिर पड़े |

फेसबुक पोस्ट लिखकर उन्होंने इस बात की जानकारी दी है | दरअसल धनरुआ के रमणी बिगहा इलाके में पानी की गहराई ज्यादा थी और नाव की व्यवस्था नहीं हो पाई थी | नाव कुछ दूर ही आगे बढ़ी थी तभी डूब गई | स्थानीय लोगों ने रामकृपाल यादव को डूबने से बचा लिया |

उन्होंने कहा कि राज्य प्रशासन केवल पटना पर ध्यान केंद्रित कर रहा है | वे ग्रामीण क्षेत्रों को नहीं देख रहे हैं, लोग रो रहे हैं | भोजन की अनुपलब्धता के कारण मवेशी मर रहे हैं | यहां तक ​​कि मुझे एक नाव भी नहीं मिली, मुझे बाढ़ वाले इलाकों का दौरा करने के लिए एक अस्थायी नाव का उपयोग करना पड़ा |

लगातार बारिश के कारण बिहार के लोग परेशान है | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के कई जिलों में आई बाढ़ और अधिक बारिश को जलवायु परिवर्तन का कारण माना है | उन्होंने बुधवार को यहां कहा कि राज्य में कभी सूखा और कभी भारी बारिश जलवायु परिवर्तन के कारण है |

Related Articles

Back to top button