महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में कोरोना से सबसे ज्यादा मरीजों की मौत

नयी दिल्ली देश में पिछले 24 घंटों में 3,293 मरीजों की मौत हुयी, जिनमें से सबसे ज्यादा लोगों की जान महाराष्ट्र, दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश में गयी।

इस दौरान महाराष्ट्र में जहां कोरोना से 895 मरीजों की मौत हुयी, वहीं दिल्ली में 381 तथा उत्तर प्रदेश में 264 लोगों ने दम तोड़ा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 3,60,960 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ 79 लाख 97 हजार 267 हो गया। इस दौरान 2,61,162 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। देश में अब तक एक करोड़ 48 लाख 17 हजार 371 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।

इसी दौरान सक्रिय मामलों में लगातार बढ़ोतरी से इनकी संख्या 29,78,709 हो गयी है। वहीं 3293 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2,01,187 हो गया है।

देश में रिकवरी रेट घटकर 82.33 प्रतिशत और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 16.55 फीसदी हो गयी है, जबकि मृत्युदर कम घटकर 1.12 फीसदी रह गयी है।

देश में विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-

राज्य…………………..सक्रिय………स्वस्थ…………मौत

अंडमान- निकोबार—136——–5562———- 66

आंध्र प्रदेश———- 99446—– 947629——- 7800

अरुणाचल प्रदेश—- 819——– 17021——— 58

असम————– 21270——- 221299——-1233

बिहार————– 94276——–331418——-2307

चंडीगढ़ ————5980——— 33924——- 446

छत्तीसगढ़——– 119068——–555489—— 7782

दादरा- नगर हवेली

दमन- दीव———- 2025——– 4883———- 4

दिल्ली————– 98264——- 958792—— 15009

गोवा —————16591——– 64231——- 1086

गुजरात———— 127840——–390229—– 6656

हरियाणा———- 84129——– 359699—— 3926

हिमाचल प्रदेश—- 15151——–74812——- 1387

जम्मू-कश्मीर—— 22283——– 141574—– 2197

झारखंड———- 51252———-159916—– 2246

कर्नाटक———- 301918——–1084050—-14807

केरल————- 247514——– 1207680—- 5170

लद्दाख———– 1703————11800——- 139

लक्षद्वीप———- 1202———– 1198——— 1

मध्य प्रदेश——- 94276———- 425812—– 5319

महाराष्ट्र———- 674358———3669548—— 66179

मणिपुर ———-1032———— 29317——— 393

मेघालय———- 1456————14650——— 165

मिजोरम ———-986————-4743———– 13

नागालैंड——— 874————- 12472——— 99

ओडिशा——— 46922———- 371200——- 2007

पुड्डुचेरी——– 7828———— 46448———771

पंजाब———- 51936———— 290716——- 8630

राजस्थान ——155182———– 387976——- 3806

सिक्किम—— 982————— 6302———- 142

तमिलनाडु—– 108855———- 990919——- 13728

तेलंगाना——- 72133———– 345683——- 2150

त्रिपुरा——— 917————— 33549——— 396

उत्तराखंड—– 43032 ———- 117221——– 2309

उत्तर प्रदेश—– 306458———834961——–11678

पश्चिम बंगाल—– 100615—— 664648——– 11082

कुल ————–2978709—– 14817371—— 201187

Related Articles

Back to top button