दुनिया भर में कोरोनावायरस से मरने वालों का आंकड़ा 3 लाख पार हुआ, अमेरिका में हुई सबसे ज्यादा मौत

पूरी दुनिया में एक कोरोनावायरस कहर बरपा रहा है। घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 3 लाख के पार हो चुकी है। वही 45 लाख से ज्यादा लोगों में यह घातक वायरस फैल चुका है। वही सबसे ज्यादा कोरोनावायरस संक्रमित लोग अमेरिका में है और सबसे ज्यादा मरने वालों की संख्या भी अमेरिका में है। हर दिन अमेरिका में मौत का आंकड़ा और संक्रमित लोगों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। अमेरिका में अब तक इस घातक वायरस से 84 हजार से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 14 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। दुनिया के ज्यादातर देश इस घातक वायरस वैक्सीन बनाने में जुटे हुए हैं। हालांकि अब तक किसी भी देश ने इस वायरस की वैक्सीन तैयार नहीं की है।

वहीं अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा कोरोना वायरस संक्रमित मामले स्पेन में दर्ज हुए हैं। स्पेन में अब तक 272,646 मामले सामने आ चुके हैं। वही यह वायरस रूस में बहुत तेजी से बढ़ा है। जहां पहले इटली फ्रांस जैसे देश स्पेन के बाद थे वही अब रूस में यह घातक वायरस तेजी से फैल गया है। रूस में अब तक 252,245 संक्रमित मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं रूस के बाद ग्रेट ब्रिटेन और इटली जैसे देश शामिल है।

वहीं भारत में भी कोरोनावायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। यह घातक वायरस अब तक 80000 से ज्यादा लोगों में फैल चुका है। हर दिन यह वायरस तेजी से बढ़ता जा रहा है। हालांकि भारत सरकार ने इस घातक वायरस को रोकने के लिए हर मुमकिन प्रयास किए हैं।

Related Articles

Back to top button