म्यांमार में भूस्खलन से घटी बड़ी घटना, खदान के खिसकने से 100 से ज्यादा लोगों की हुई मौत

पूरी दुनिया में कोरोनावायरस तबाही मचा रहा है हालांकि दूसरे खतरे भी कम नहीं है। म्यांमार में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। खबर है कि यहां जेड माइन में भूस्खलन के कारण 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। खबर के अनुसार उत्तरी म्यांमार में भूस्खलन के बाद कम से कम 100 से ज्यादा जेड खनिकों के शवों को भूस्खलन के बाद बाहर निकाला गया है। यह मयमार में एक बड़ा हादसा हुआ है।

बता दें की समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक काचिन राज्य में चीनी सीमा के करीब भारी बारिश के बाद हुए हादसे को लेकर म्यांमार फायर सर्विसेज डिपार्टमेंट ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि काचिन राज्य के जेड समृद्ध हापकांत क्षेत्र में मजदूर स्टोन जमा कर रहे थे। जहां खदान खिसकने के कारण भूस्खलन हुआ और खनिको की मौत हो गई। खबर है कि अब तक कुल 113 शव निकाले गए हैं।

वही बचाव टीम का कहना है कि इलाके में भारी बारिश हुई जिसके बाद कीचड़ का एक बड़ा सैलाब लहर की तरह आया और जिससे नीचे स्टोन इकट्ठा कर रहे लोग दब गए। हालांकि हापकांत में इससे पहले भी कई बार भूस्खलन आने से दुर्घटनाएं घटी हैं लेकिन इस बार 100 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो गई है।

खबर के मुताबिक वहां मौजूद एक 38 वर्षीय मून खैंग ने कहा कि उन्होंने कचरे के ढेर को देखा जो ढहने की कगार पर था और जब वह एक तस्वीर लेने ही वाले थे तब लोग भागने के लिए चिल्लाने लगे। उन्होंने बताया कि 1 मिनट के भीतर सब लोग उसके नीचे आ गए। वहां कीचड़ में फंसे लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे लेकिन मैं उनकी मदद नहीं कर पा रहा था। हालांकि पुलिस के मुताबिक इस हादसे में अभी भी कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है और इस समय वहां राहत और बचाव का कार्य जारी है।

Related Articles

Back to top button