मोदी की ज़बरदस्त लहर में झूमकर जीती बीजेपी, राहुल की खिसकी ज़मीन

17 वीं लोकसभा के गठन की कवायद अब पूरी होने को है| रुझानों से साफ़ ज़ाहिर है कि एक बार फिर से केंद्र में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत हो रही है | एक बार फिर से देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी बनेंगे | लेकिन पहले आपको बताते है उन वीवीआईपी सीटों के बारे में जिस पर पूरे देश की नज़र थी | सबसे पहले इस लिस्ट में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है | नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ रहे है | नरेंद्र मोदी शुरुआत से ही काउंटिंग में आगे रहे | 16वें राउंड के बाद नरेंद्र मोदी 2,50,444 मतों से आगे चल रहे हैं। गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव दूसरे और कांग्रेस राय तीसरे नंबर पर है। मतगणना स्थल पर पहुंचीं शालिनी यादव ने जिला प्रशासन पर मतदान प्रतिशत में हेराफेरी करने का आरोप लगाया है।

अमेठी में राहुल गाँधी और बीजेपी से स्मृति ईरानी की कांटे की टक्कर चल रही है| अमेठी राहुल गाँधी का गढ़ कहा जाता है लेकिन इस बार स्मृति ईरानी उन्हें पूरी टक्कर दे रही है | स्मृति ईरानी राहुल गाँधी से बार बार आगे निकल रही है | अब तक ये लीड दस हजार की हो चुकी है | अगर ऐसा ही चलता रहा तो जो केंद्र में सरकार लाने की सोच रहे थे वह अपने गढ़ से भी हारते नज़र आएंगे |

बात करे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की जो की गुजरात के गांधीनगर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे है | अमित शाह एक बड़ी जीत की और बड़ रहे है | अमित शाह चार लाख वोटो से सबसे आगे चल रहे है और गाँधी नगर से चुनाव लगभग जीत ही चुके है | अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने डॉक्‍टर सीजे चावड़ा को मैदान में उतारा है जो की काफी पीछे चल रहे है |

बेगुसराई से लड़ रहे कन्हैया कुमार गिरिरि सिंह के आगे हारते हुए नज़र आ रहे है | गिरिराज सिंह बेगुसराई से शुरुआत से ही आगे रहे है और कन्हैया कुमार उनके पीछे रहे है | गिरिराज सिंह ने लगभग बेगुसराई अपने नाम कर ही लिया है |

लखनऊ से राजनाथ सिंह सपा की पूनम सिन्हा से बहुत आगे निकल रहे है | राजनाथ भी जीत की और अग्रसर है | पूनम सिन्हा जो की शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी है वह लखनऊ से हारती हुई नज़र आ रही है |

भोपाल में भी एक बड़ी जंग चल रही है | भोपाल से बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और कांग्रेस से दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ रहे है | साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने लगभग यह चुनाव जीत लिया है | दिग्विजय सिंह से काफी आगे निकल गयी है साध्वी ठाकुर |

लोकसभा चुनाव 2019 के रुझान को देखते हुए उर्मिला मातोंडकर की हार तय मानी जा रही है । उर्मिला भाजपा प्रत्याशी गोपाल शेट्टी से 2.50 लाख से ज्यादा वोटों से पीछे चल रही हैं । अपनी हार को देखते हुए उर्मिला मातोंडकर ने ईवीएम मशीन में गड़बड़ी का आरोप लगाया है ।

बीजेपी की एक बार फिर सरकार बनने जा रही है | कांग्रेस पूरी तरह हार की कगार पर है | कांग्रेस की स्थिति पंजाब में ही अच्छी दिख रही है | पंजाब में कांग्रेस जीतती हुई नज़र आ रही है |

Related Articles

Back to top button